ईडी ने हरक सिंह रावत से की पूछताछ, बोले- ‘राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई कार्रवाई’

ईडी के अधिकारियों ने जमीन खरीद के लिए जुटाए रुपयों व प्रक्रिया के बारे में भी पूछा
सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारियों ने हरक सिंह रावत से करीब चार घंटे तक लगातार पूछताछ की, जिसमें जमीन खरीद के लिए जुटाए गए पैसों के अलावा इसकी प्रक्रिया के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान पूर्व में हरक सिंह रावत की ओर से दिए गए बयानों को लेकर उनसे दस्तावेज भी मांगे गए। पूछताछ के बाद हरक सिंह रावत ने पत्रकारों से बात की।
राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ऐसे हथकंडे अपनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश
कार्बेट टाइगर रिजर्व मामले में की जा चुकी है पूछताछ
हरक सिंह रावत से ईडी कार्बेट टाइगर रिजर्व मामले में पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में तमाम दस्तावेज भी लिए गए हैं। हरक सिंह रावत ही नहीं बल्कि उनकी बहू अनुकृति गुसाईं रावत, उनकी पत्नी सहित परिजनों को भी ईडी अपने दफ्तर में पूछताछ के लिए बुला चुकी है। साथ ही उनके कुछ करीबियों से भी पूछताछ हुई है।