States

कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ एम्स में भर्ती

देहरादून। कोरोना संक्रमित होने के बाद से बीमार चल रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत और बिगड़ गई। इसके चलते आज उन्हें दिल्ली मैक्स में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद वे घर पर ही आइसोलेट थे। उनके बेटे सौरभ ने बताया कि दो दिन से उनका बुखार नहीं उतर रहा था। इसके अलावा बीपी और शुगर की दिक्कत भी बढ़ गई है।
एसीएमओ डॉ.अविनाश खन्ना ने हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था। उन्हें सोमवार को उन्हे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button