National

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर भी मॉनिटरिंग जारी

लखनऊ, राजस्थान के राज्यपाल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में बीती चार जुलाई से भर्ती कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ भी ले रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भी नई दिल्ली से लौटने के बाद संजय गांधी पीजीआइ जाकर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का हाल लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक है, वे जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। विशेषज्ञ सलाहकार उनकी कड़ी निगरानी कर रहे हैं। सीसीएम कार्डियोलॉजी , नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह दौरा किया और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना साथ थे। लखनऊ में संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह की हालत अब बिगड़ गई है। उसका रक्तचाप कम है और वह सामान्य रूप से पेशाब नहीं कर पा रहे हैं। उनका कई दिन से डायलिसिस हो रहा है। प्रो. धीमान ने कहा कि देखते हैं आज शाम या कल तक उनकी हालत में कितना सुधार होता है। वह यहां वेंटिलेटर पर हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी लगातार कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के हाल की लगातार मानिटरिंग करते हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान तथा अन्य बड़े नेताओं ने लखनऊ आकर यहां के संजय गाधी पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया है। देश के सभी शीर्ष नेता कल्याण सिंह के परिवार के लोगों के साथ लगातार सम्पर्क में रहते हैं। कल्याण सिंह के पोते तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह के साथ भी सभी पीजीआई के डॉक्टर तथा निदेशक डॉ. आरके धीमन भी भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की निगरानी करते हैं। लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बिगडऩे पर उन्हेंं चार जुलाई को पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की हालत में अभी सुधार नहीं हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button