States

पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा, डाक्टरों ने ऑपरेशन का प्लान टाला

लखनऊ,  पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। बुधवार को एसजीपीजीआइ से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत दवाओं से ही काफी बेहतर हो रही है। लिहाजा, डॉक्टरों की टीम ने उनका आपरेशन करने का प्लान अभी टाल दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर में कल्याण सिंह का हाल जानने संस्थान पहुंचे थे। कल्याण सिंह यहां सीसीएम के आइसीयू मे भर्ती हैं। मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने आंखें खोलीं और ‘कैसे हैं ‘ पूछने पर हल्की प्रतिक्रिया भी दी थी।

निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का रक्तचाप, हृदय गति इत्यादि इस समय काफी  नियंत्रण में है। कल्याण सिंह के इलाज के लिए नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। इस पैनल में उपरोक्त विभाग के प्रमुख शामिल हैं। पैनल की निगरानी स्वंय संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान और सीएमएस प्रो गौरव अग्रवाल कर रहे हैं। कल्याण सिंह के ब्लड मार्कर पर भी नजर रखी जा रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर वार्ता कर उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश भी दिया। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और दिग्गज भाजपा नेता कल्याण सिंह को शनिवार देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद रविवार शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। योगी आदित्यनाथ लोहिया में भी सबसे पहले कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह को भी फोन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button