National

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून :  उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मंगलवार को राजधानी देहरादून की सड़कों पर दिखाई दिए। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से दून घाटी गूंज उठी।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी 

समग्र शिक्षा उत्तराखंड की ओर से मंगलवार सुबह तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 5000 छात्र-छात्राएं, अभिवावक और कर्मचारियों के शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई। गांधी पार्क से निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

गांधी पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा 

तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर से यू-टर्न, धारा चौकी, ग्लोब चौक, अभिषेक टावर (पैसिफिक तिराहा), कनक चौक और क्वालिटी चौक तक गई। यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया।

यातायात प्लान :

  • तिरंगा यात्रा के गांधी पार्क से निकलने पर यातायात को ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा से कनक चौक होते हुए दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • ओरियंट चौक से घंटाघर की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा।
  • तिरंगा यात्रा के घंटाघर से यू-टर्न करने पर घंटाघर से ओरियंट जाने वाले यातायात को दर्शन लाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • तिरंगा यात्रा के ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा की ओर जाने पर कनक चौक से ट्रैफिक को पैसिफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा ।
  • पैसिफिक तिराहा से कनक चौक ओरियंट की ओर यात्रा के पहुंचने पर कनक चौक से पैसिफिक तिराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा। कनक चौक से ओरियंट चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा।
  • तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के ओरियंट चौक से गांधी पार्क पहुंचने पर सभी डायवर्ट प्वाइंट से यातायात को सामान्य किया जाएगा।

वहीं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर व्यक्ति को इसमें शामिल होना चाहिए। यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति का अर्थ केवल तिरंगा हाथ में लेकर चलना ही नहीं, अपितु राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने का प्रण भी होता है। उन्होंने कहा कि हमें तिरंगा अभियान में संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं, जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रायवाला के ग्राम गौहरीमाफी में अग्निवीर प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने तिरंगा प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली रैली में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, अमर बलिदानियों के जयकारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button