States

भाजपा कार्यकर्त्‍ता मुस्तैदी से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं: प्रदेश अध्यक्ष कौशिक

देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि ‘सेवा ही संगठन पार्ट-2’ अभियान के तहत प्रदेश में भाजपा कार्यकर्त्‍ता मुस्तैदी से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में जरुरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए पार्टीजन हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने अभियान के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा भी रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज होने के बाद से अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यक्तियों को मास्क, सैनिटाइजर व राशन किट उपलब्ध कराए गए। युवा मोर्चा अभी तक 2368 यूनिट रक्त एकत्रित कर चुका है। महिला मोर्चा की ओर से कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं।

पार्टी की ओर से खोले गए कंट्रोल रूम के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि 30 मई को ही पार्टीजनों ने राज्य के सभी गांवों और शहरी क्षेत्रों में सेवा कार्य किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button