National

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा- कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को किसानों की खुशहाली रास नहीं आ रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को किसानों की खुशहाली रास नहीं आ रही है। अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए वे किसानों का कंधा इस्तेमाल कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं।

भगत ने एक बयान में कहा कि नए कृषि कानून किसानों की बेहतरी के लिए लाए गए हैं। सरकार मंडियों को तकनीक से जोडऩे की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष मंडियों को बंद करने की अफवाह फैला रहा है। उन्होंने कहा कि किसान बिना टैक्स के अपनी उपज को कहीं भी बेच सकता है। इससे प्रतिस्पर्धा का स्वस्थ वातावरण बनेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न खेती और न ही किसानी से मतलब है। वह पूरी तरह से अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। सत्ता में रहते हुए किसान बिल का मसौदा तैयार करने वाली कांग्रेस अब इसमें खामियां गिनाकर किसानों को भड़का रही है।

भगत ने शुक्रवार को कांग्रेस के राजभवन कूच को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांगे्रस अपने वजूद को तलाश रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका में आकर विरोध के लिए विरोध की नीति का त्याग करना चाहिए। भगत के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार के विकास कार्यों से आमजन में उत्साह है।

फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि अपने चार वर्षों के विकास कार्यों की बदौलत उत्तराखंड में भाजपा प्रचंड जीत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। एक बयान में कैंथोला ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। कांग्रेस के अंदरूनी घमासान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में 11 सीटों पर सिमट चुकी कांग्रेस के नेताओं को अब केवल मुख्यमंत्री के चेहरे की होड़ में शामिल होने का काम रह गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button