National

मेघालय में लापता इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा,सोनम ने दी थी हत्या की सुपारी

शिलांग। शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई है। 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली, वो मेघालय लापता हुई थी। सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेघालय के डीजीपी का बयान

मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर लिए गए लोगों ने की। पत्नी सोनम ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रात भर की छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोनम ने दी थी हत्या की सुपारी

मेघायल के डीजीपी ने इस बात की जानकारी दी कि सोनम सहित चार लोगों को राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोनम ने राजा की हत्या की सुपारी दी थी।

मेघालय सीएम ने कहा- महिला ने किया सरेंडर

मेघालय के सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, राजा हत्याकांड में 7 दिनों के अंदर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, ईरज राजा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सोनम रघुवंशी नंदगंज में एक ढाबे पर मिली।

पहले उसने अपने परिजनों को बताया। परिजन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वहां की पुलिस ने हमे सूचित किया। फिलहाल पूछताछ करने के साथ ही जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button