Entertainment

सीडीआर से बड़ा खुलासा- रिया महेश भट्ट के सम्पर्क में भी थी, दोनों के बीच 16 कॉल्स एक्सचेंज हुईं

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है। सुशांत के पिता केके सिंह के पटना में रिपोर्ट दर्ज़ करवाने के बाद रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्यारोपी बन चुकी हैं। उनके ख़िलाफ़ सुशांत के बैंक खातों में अनियमितता करने और आत्म-हत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

रिया के साथ उनके परिवार के बाकी सदस्यों को भी आरोपी बनाया गया है। वित्तीय अनियमितता की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। इस बीच रिया की कॉल रिकॉर्ड की डिटेल्स बाहर आयी हैं, जिनसे पता चलता है कि रिया आमिर ख़ान समेत कई सेलेब्रिटीज़ के सम्पर्क में थीं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने आिर ख़ान को एक बार कॉल किया था। आमिर ने तीन एसएमएस के ज़रिए जवाब दिया था। आईएएनएस ने सीडीआर लिस्ट में दिये गये आमिर ख़ान के नंबर की पुष्टि इंडस्ट्री के लोगों से की है। बता दें कि सुशांत ने आमिर ख़ान की फ़िल्म पीके में काम किया था।

कॉल रिकॉर्ड के अनुसार, रिया ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को 30 बार कॉल किया था, जबकि रकुल ने 14 बार कॉल किया। दोनों के बीच एसएमएस का आदान-प्रदान भी हुआ था।

सीडीआर के अनुसार, रिया ने आदित्य रॉय कपूर को 16 बार कॉल किया था, जबकि आदित्य ने 7 बार रिया को कॉल किया। श्रद्धा कपूर को रिया ने 3 बार कॉल किया, जबकि श्रद्धा ने दो बार। रिया सोनू के टीटू की स्वीटी फेम एक्टर सनी सिंह के संपर्क में भी थीं। रिया ने सनी को 7 बार कॉल किया था, जबकि सोनू ने उन्हें चार बार कॉल किया।

राणा दग्गूबटी से भी रिया की बातचीत होती थी। रिया ने राणा को सात बार कॉल किया था, वहीं राणा ने 4 बार कॉल किया। दिवंगत डांस डायरेक्टर सरोज ख़ान को तीन बार कॉल किया था, जबकि सरोज ने उन्हें दो बार कॉल किया। दोनों के बीच मैसेज का भी आदान-प्रदान हुआ। सीडीआर से खुलासा हुआ कि रिया महेश भट्ट के सम्पर्क में भी थी। इस साल जनवरी में दोनों के बीच 16 कॉल्स एक्सचेंज हुईं। महेश भट्ट को 9 कॉल की गयी थीं, जबकि महेश भट्ट ने सात बार कॉल किया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button