States

अशोक कुमार ने दिए निर्देशित- ईद पर ईदगाह व मस्जिदों में होने वाली नमाज में पांच-पांच व्यक्तियों को ही नमाज अदा करने की अनुमति

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आइजी कुमाऊं रेंज, डीआइजी गढ़वाल रेंज व सभी जनपदों के प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि ईद-उल-फितर पर ईदगाह व मस्जिदों में होने वाली नमाज में पिछले वर्ष की तरह पांच-पांच व्यक्तियों को ही नमाज अदा करने की अनुमति दी जाए। इस संबंध में उलेमा और मौलवियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही जामा मस्जिद के शाही इमाम की अपील को सभी मस्जिदों में सर्कुलेट कर दिया जाए।

पुलिस महानिदेशक ने सभी जनपदों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की ओर से कोविड कर्फ्यू का पालन नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मिशन हौसला को सेवाभाव से चलाया जाए। पुलिस पर जनता की मदद करने के साथ सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी शिद्दत से निभाएं।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून एवं व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणो के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आज निकलेगा चांद तो कल मनेगी ईद, वरना 14 को

रमजान का पाक माह अंतिम पड़ाव की ओर है। 29वें दिन यानी बुधवार को यदि चांद निकलता है तो उसके अगले दिन 13 मई को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। यदि चांद 13 मई को निकलता है तो पूरे देश में यह त्योहार 14 मई यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। सही तारीख का निर्धारण चांद के निकलने पर ही निर्भर करेगा। इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। जिस दिन रमजान का पाक माह खत्म होता है, ठीक उसके अगले दिन ईद मनाई जाती है। ईद को लेकर विशेष तौर पर मस्जिदों को सजाया जाता है और घरों पर भी विशेष तैयारियां की जाती हैं, लेकिन इस बार वैश्विक महामारी के चलते घरों में ही लोग सादगी से ईद मनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button