States

देहरादून में थार से स्टंट करते गिरफ्तार,इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के लिए स्टंट

देहरादून।  इंटरनेट पर मशहूर होने का शौक चार युवकों को थाने ले गया। युवक इंस्टाग्राम पर फोलोअर बढ़ाने के चक्कर में थार पर स्टंट दिखा रहे थे। इसकी वीडियो किसी ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही थी जिसमें काले रंग की थार पर युवकों ने शीशों पर काली फिल्म लगाई हुई थी और रैश ड्राइविंग व स्टंट दिखा रहे थे। वाहन पर आगे नंबर नहीं नहीं था जबकि पीछे नंबर दिख रहा था। 

प्रसारित वीडियो संज्ञान लेते हुए कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट को उनकी तलाश करने के निर्देश जारी किए गए। वाहन के विषय में जानकारी मिली कि वाहन जमानलुद्दीन निवासी मित्र लोक कालोनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस टीम ने बिंदाल क्षेत्र से वाहन रोककर चेक किया। वाहन चालक अयान से वाहन के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। 

इंस्टाग्राम पर फोलोअर बढ़ाने के चक्कर में थार से दिखा रहे थे स्टंट

पुलिस ने तत्काल वाहन को सीज कर दिया। इसके अलावा उसके साथ ही चल रही एक अन्य थार जिसे उसका मित्र चला रहा था और कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। इस वाहन को हर्ष चला रहा था। दस्तावेज न दिखा पाने पर उसे भी सीज कर दिया गया। 

पूछताछ में अयान ने बताया कि हर्ष उसका दोस्त है। अयान व हर्ष इंटरनेट मीडिया पर फालोवर्स की संख्या बढ़ाकर मशहूर होना चाहते थे। जिस कारण दोनों थार से रैश ड्राइविंग व स्टंट ड्राइविंग कर वीडियो बना रहे थे। यह वीडियो उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की थी। 

थाना परिसर में ही किया स्टंट, वाहन सीज

पूछताछ में अयान ने बताया कि हर्ष उसका दोस्त है। अयान व हर्ष इंटरनेट मीडिया पर फालोवर्स की संख्या बढ़ाकर मशहूर होना चाहते थे। जिस कारण दोनों थार से रैश ड्राइविंग व स्टंट ड्राइविंग कर वीडियो बना रहे थे। यह वीडियो उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की थी।

 

थाना परिसर में ही किया स्टंट, वाहन सीज

नेहरू कालोनी थाने में सीज बाइक को रिलीज करवाने आए दो युवक थाना परिसर में ही स्टंट दिखाने लगे। पुलिस ने वाहन को दोबारा सीज कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को इंद्रेश निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर व मोहित कुमार सीज वाहन को रिलीज करवाने के लिए नेहरू कालोनी थाना पहुंचे थे। वाहन रिलीज करवाने के बाद वह बिना हेलमेट पहने नेहरू कालोनी थाना परिसर में ही स्टंट व रैश ड्राइविंग करने लगे। ऐसे में पुलिस ने वाहन को दोबारा सीज कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button