National

अखिलेश यादव ने पूछा- विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई, या उसने आत्मसमर्पण किया

यूपी के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन में पकड़ा गया। पुलिस ने उसे महाकाल मंदिर के परिसर से गिरफ्तार किया। मध्य प्रदेश से विकास की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष अब सवाल उठा रही है। समाजवादी पार्टी ने पूछा है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई है या उसने आत्मसमर्पण किया है। कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निसाना साधते हुए कहा है कि दूसरे राज्यों के अपराधी भी अब मध्य प्रदेश में छिपने लगे हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाया है। अखिलेख ने ट्वीट किया, ‘खबर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी विकास की गिरफ्तारी को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए। ट्वीट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। विकास दुबे भी उज्जैन में छिपा था। कमलनाथ सरकार में माफिया और अपराधी प्रदेश छोंडकर भागे, लेकिन शिवराज सरकार में दूसरे राज्यों के अपराधी भी मध्य प्रदेश में छिपने लगे हैं। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यूपी चुनाव में कानपुर के प्रभारी थे। आगे आप खुद समझदार हैं।

एक अन्य ट्वीट ने कांग्रेस ने कहा है, सुत्रों के मुताबिक कल रात ही उज्जैन कलेक्टर और एसपी महाकाल मंदिर गये, बन्द कमरे में बैठक हुई…पता नहीं पटकथा लीक कैसे हो गई। बाकी स्क्रिप्ट के अनुसार सीएम-एचएम के बयान आ ही रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button