Uttarakhand

उत्तराखंड में कृषि संकल्प अभियान की तैयारी,कृषि मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में गुरुवार से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए उत्तराखंड ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को हाथीबड़कला स्थित शिविर कार्यालय में अभियान की तैयारियों को लेकर सरकारी व निजी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की। 

बताया गया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को ओडिशा के पुरी से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री छह जून को अभियान के तहत मसूरी में होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू किया जा रहा यह अभियान कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का काम करेगा। 

उन्होंने 12 जून तक चलने वाले अभियान के उद्देश्यों पर भी रोशनी डाली। बाद में उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में इस अभियान के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

 

उन्होंने 14 व 15 जून को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में होने वाले कृषि मेले की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ विमर्श किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button