जानें जनवरी 2022 का मासिक राशिफल
ग्रह स्थितियों के बीच 2022 का पहला महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, जानते है विस्तार से…
मेष राशि :- जनवरी 2022
नए साल के पहले महीने में आपकी राशि का स्वामी मंगल अपनी दूसरी राशि वृश्चिक में विराजकर आपके प्रयासों को पंख लगा रहे हैं और नयी संभावनाएं जगा रहे हैं। इस महीने हिम्मत से बात बनेगी। प्रथम सप्ताह में स्वभाव की उग्रता पर क़ाबू रखना होगा। जोश में होश ज़रूर रखें, समय अच्छा बीतेगा। सुख बढ़ेगा एवं आनंद पर खर्च होगा। मां पिता का अपार स्नेह मिलेगा। सहकर्मियों से संबंध बहुत मधुर रहेंगे। अगर नौकरी करते हैं तो पदोन्नति प्राप्त करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। मामूली समस्याओं को नज़र अन्दाज़ करना ही उत्तम है। सकारात्मक परिवर्तन संभव है। दूसरे सप्ताह में किसी स्वजन से क्षणिक तनाव मानसिक कष्ट को बढ़ा सकता है। इस महीने पैरों का दर्द परेशान करेगा। जीवनसाथी के आकर्षण और सहयोग दोनों में वृद्धि होगी। समय के दुरुपयोग से बचें। पारिवारिक खुशियां होठों पर मुस्कुराहट का सबब बनेंगी। हर बात पर टिप्पणी से बचें। सोच समझ कर भरोसा करें, वरना धोखा हो सकता है। तीसरे हफ़्ते में भाग्य साथ देगा। करियर में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कारोबार में मधुर वाणी कमाल करेगी। इस माह आपके कई बिगड़े काम बनेंगे। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी आरंभ में माथे पर तनाव की बूंद बनके छलछला देंगे और बाद में भाप बनकर उड़ जाएगे। चतुर्थ सप्ताह में करियर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग सफल सिद्ध होने की संभावना है। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव का प्रबल योग बन रहा है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे थे। किसी मित्र से जुड़ा समाचार सुख देगा। किसी करीबी व्यक्ति का दोहरा आचरण पीड़ा प्रदान करेगा। प्रणय प्रेम संबंधों के लिए यह समय श्रेयस्कर नहीं है। अचानक यात्रा की संभावना भी हो सकती है। शेयर की ट्रेडिंग में सतर्क रहें।
वृष राशि :- जनवरी 2022
नए वर्ष के नए महीने में आपके राशि स्वामी शुक्र की धनु राशि मौजूदगी आपको गुदगुदाएगी। मंगल और केतु की आपकी राशि पर दृष्टि सामर्थ्य में वृद्धि कर सकते है। श्रम से अद्भुत परिणाम मिलेंगे। प्रथम सप्ताह में प्रतिष्ठा में पंख लगेंगे। करियर में कई अच्छे मौक़े आएंगे जो आपके प्रभाव को बढ़ाएंगे। माता की सेहत को लेकर घबराहट होगी। आपके बौद्धिक कौशल से मित्र व प्रतिद्वंदी दोनों चकित होंगे। घरेलू विवाद का निपटारा आपस में बैठ कर ही संभव है। माता-पिता का आशीर्वाद फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन में खींचतान रहेगी। पर जीवनसाथी का सहयोग सारे मतभेदों को दूर कर देगा। द्वितीय सप्ताह में महत्वाकांक्षाओं का विस्तार होगा। दांपत्य सुख परवान चढ़ेगा। बड़े खर्चों को अभी टाल दें। छोटे भाई से जुड़ी किसी खबर से तनाव हो सकता है। धन के मामले में जोखिम लेने से आपको बचना होगा, अन्यथा अर्थ का अनर्थ होगा। जीवनसाथी की व्यस्तता से उनकी कमी महसूस करेंगे। धर्म और आध्यात्म की ओर रुचि धूप-छाँव की तरह रहेगी। कभी घटेगी, कभी बढ़ेगी। पारंपरिक मान्यताओं और उपायों की ओर रुझान रहेगा। अधिकारों में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में रसूख़ बढ़ेगा। शुभता में वृद्धि होगी। चौथे हफ़्ते में थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है। महीने के उत्तरार्ध में प्रभुत्व व अधिकार में वृद्धि के संकेत प्राप्त हो रहे है। करियर में कोई नया पोर्टफोलीयो हासिल हो सकता। अधिकारियों का अनपेक्षित सहयोग हासिल होगा। मदद अवश्य करें पर उधार के रूप में नहीं।
मिथुन राशि :- जनवरी 2022
नववर्ष का नया महीना मिथुन राशि वालों के लिए कमाल करेगा। शुक्र की दृष्टि ऐंद्रिक सुख से जुड़ी अच्छी खबर लाएगी और आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का तड़का लगाएगी। सप्ताह के आरम्भ में लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुयायियों और समर्थकों की संख्या बढ़ेगी। प्रतिद्वंदी पराभूत होंगे। चैन और बेचैनी दोनों मिलेगी। वसीयत से लाभ की संभावना है। कला व साहित्य में रुचि प्रकट होगी। कई प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। सदआचरण में रुचि होगी। दैविक कृपा मिलेगी। प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। बिना सोचे समझे किसी फ़ैसले से हानि हो सकती। शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से आर्थिक लाभ मिलेगा। आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। व्यवधान नष्ट होंगे। महीने के दूसरे हफ़्ते में कोशिशें कामयाब होंगी। आंतरिक शक्ति का विकास होगा। कोई प्रतीक्षित कार्य पूरा होगा। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। कुशल लोगों की संगति से लाभ मिलेगा। देह के ऊपरी भाग में पीड़ा। दार्शनिक रुचि का विकास होगा। बुजुर्ग परिजन से सहयोग मिलेगा। कंधे में कष्ट संभव है किसी विपरीत लिंगी से संबंध बिगड़ेंगे। तीसरे हफ़्ते में अलौकिक शक्तियों की मौजूदगी का आभास होगा। करियर में दबदबा और समर्थकों की संख्या बढ़ेगी। बौद्धिक शक्ति में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। किसी प्रतिद्वंदी की हरकतों से आँखें सिकुड़ेंगी। वाणी में असर पैदा होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मबल बना रहेगा। कार्य में निपुणता बढ़ेगी। कारोबारी संबंध सुधरेंगे। आर्थिक बल का विस्तार होगा। चौथे हफ़्ते में आपके साथ आपके साथ वालों का भी बेड़ा पार होगा। सुख पर खर्च होने का योग है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में व्यस्तता परिलक्षित हो रही है। परिवार में सुख-शांति दृष्टिगोचर होगी। सरकार या किसी बड़े व्यक्ति के समर्थन से किसी बड़े लाभ की पृष्ठभूमि बनेगी। पुराने निवेश में लाभ में कमी से उलझन होगी। कामयाबी मिलेगी।
कर्क राशि :- जनवरी 2022
कर्क राशि वालों के लिए जनवरी का महीना उम्मीदों को जगाने वाला है। अंतर्मन में नए फूल खिलेंगे। आपकी राशि पर बुध की सीधी दृष्टि जहां विद्या और बुद्धि को धार देगी वहीं शनि की नज़र अनुभवों को विस्तार देगी। प्रथम सप्ताह में नए जुगाड़ की चाभी से लाभ का मार्ग खुलेगा। सुखद अनुभूतियों का संचार होगा। व्यय बढ़ेगा, भाई को नए अवसर मिलेंगे। संगीत-साहित्य की ओर रुझान होगा। देह में आलस्य रहेगा। किसी पुरानी बेचैनी का अंत होगा। नए विचारों के पुष्प पल्लवित होकर आनंद का सृजन करेंगे। बंद कारोबार में बहुत मामूली ही सही, पर गति से संबल मिलेगा। कारोबारियों को नए अवसर मिलेंगे। जीवन में नए फूल खुलेंगे। महीने के दूसरे हफ़्ते में किसी मानसिक अंतर्द्वंद का अंत होगा। कोई पुराना बिगड़ा रिश्ता इस महीने में बुझते हुए दिये की तरह फड़फड़ाता हुआ महसूस होगा। जीवनसाथी का अप्रतिम सहयोग मन को छू लेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। संतान पर प्यार इस सप्ताह अधिक उमड़ेगा। कुछ लोगों के कारण तनाव मिलेगा। निरर्थक दिशा में एकाग्रता अंत में निराशा देगी। तृतीय सप्ताह में आध्यात्मिक रुचि का विकास होगा। प्रभाव बढ़ेगा। विपरीत लिंगी से तनाव प्रकट होगा। हड़बड़ी से कुछ हासिल नही होगा। सेहत परेशान करेगी। अनावश्यक चिंतन से बचें। आकस्मिक धन मिलने की उम्मीद बलवती होगी। चौथे हफ़्ते में आर्थिक जोखिम से क्षति संभव। किसी के अनिष्ट से मन को पीड़ा होगी। वाद-विवाद की संभावना प्रबल होगी। कई गूढ़ और अलौकिक विचार आपके ज़ेहन में समाएगा और आपके कर्मों की दिशा बदल कर आपको अलबेला बनाएगा। आपकी वाणी में असर और किसी लाभ की पटकथा तैयार होगी। उच्च पदस्थ मित्रों से फ़ायदा मिलेगा।
सिंह राशि :- जनवरी 2022
नववर्ष का नया महीना सकारात्मक परिमाणों का साक्षी बनेगा। गुरु की दृष्टि आनन्द में वृद्धि करेगी और सदविचारों से प्रतिष्ठा प्रदान करेगी। राशि सवामी सूर्य शुक्र के साथ धनु राशि में बैठ कर सुकून और बेचैनी दोनों प्रदान करेंगे। पहले हफ़्ते में अलौकिक मानसिक शक्ति प्रकट होगी। कालखण्ड सुविधा जनक रहेगा। बौद्धिकता में इज़ाफ़ा होगा। प्रतिद्वंदी सिर उठाएंगे। आंतरिक शक्ति बढ़ेगी। लोभ में पड़कर आर्थिक जोखिम न लें, नुकसान हो सकता है। किसी से अनावश्यक न उलझें, नही तो आ बैल मुझे मार की युक्ति सार्थक होगी। परिजनों में विद्वेष संभव है। किसी जानकार से जुड़ी कोई प्रदिकूल खबर से कष्ट होगा। द्वितीय हफ़्ते में कोई मौलिक विचार कमाल करेगा। माह के मध्य में उदासी छाएगी। दांपत्य संबंध प्रगाढ़ तो होंगे पर जीवनसाथी की झल्लाहट से आपके स्वभाव में भी झुंझलाहट उत्पन्न होगी तीसरे सप्ताह में पीठ में दर्द महसूस कर सकते हैं लेकिन भौति सुख बढ़ेगा। मनोविनोद पर खर्च होगा। मां बाप का अपार स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध बहुत मधुर रहेंगे। अगर नौकरी करते हैं तो पदोन्नति प्राप्त करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। विवेकपूर्ण आचरण से सम्मान मिलेगा। मामूली समस्याओं को नज़र अंदाज़ करना ही उत्तम है। चतुर्थ हफ़्ते में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सोच समझ कर ही किसी पर भरोसा करें और दूसरों पर टिप्पणी करें। संदेह न करें अन्यथा पछताना होगा। आपके बौद्धिक कौशल से मित्र व प्रतिद्वंदी दोनों चकित होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद फलीभूत होगा।
कन्या राशि :- जनवरी 2022
माह भौतिक सुविधाओं से ओतप्रोत और सुविधा जनक रहेगा। रहेगा।मित्रों और सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग सारे मतभेदों को दूर कर देगा। प्रथम सप्ताह में प्रसन्नता परवान चढ़ेगी। खुशियाँ पल्लवित होगी। ज़िंदगी मुस्कुराएगी। करियर से बेहतर खबर आएगी। इस महीने जीवन की पहेली जलेबी अनसुलझी पर मिठास से भरी महसूस होगी। पर बड़े ख़र्चों को अभी टाल दें। अनुज से जुड़ी कोई खबर तनाव देगी। स्वास्थ्य कष्ट बोतल के जिन्न की तरह सर उठाएगा,लेकिन संक्रान्ति के बाद वापस बोतल में घुस जाएगा। माह के द्वितीय सप्ताह में काम का बोझ बढ़ेगा। आपसी कहासुनी में इज़ाफ़ा होगा। अधिक श्रम से अल्प परिणाम प्राप्त होंगे। अमहत्वपूर्ण कार्यों में वक्त जाया होगा। पारिवारिक जीवन में मामूली बेचैनी प्रकट होगी। व्यायाम में सतर्कता रखें। अन्यथा नसों, जोड़ों या मांसपेशियों में कष्ट संभव है। तृतीय सप्ताह में कुछ विघ्न-बाधाएं सुरसा की तरह मुँह फाड़ेंगी पर विचलित न हों क्योंकि सारी अड़चने कुछ समय में ही फुस्स हो जायेंगी। सोच-समझकर काम करें, क्षति नही होगी। संतान से जुड़ा कोई उत्तम समाचार मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य परेशान करेगा। अचल संपत्ति से लाभ की संभावना निर्मित होगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह से लाभ होगा। चौथे सप्ताह में श्रम का अल्प फल प्राप्त होगा। कोई दुविधा सर उठाएगा। करियर में सहकर्मियों का सहयोग अभिभूत करेगा। मानसिक चंचलता बढ़ेगी। भ्रम से बचें। एकाग्रता का प्रयास करें। बहस न करें अन्यथा तिल का ताड़ बनेगा। मानसिक तनावों में वृद्धि मुमकिन। सेहत परेशान करेगी। पर सुख भी बढ़ेगा। नए वाहन की योजना बनेगी।
तुला राशि :- जनवरी 2022
तुला राशि वालों के लिए साल का पहला महीना सुखद नज़र आ रहा है। कारोबार चमकाने के कई मौलिक विचार रंग जमायेंगे। किसी चिरप्रतीक्षित महत्वाकांक्षाओं के पूर्ण होने की दिशा में कदम उठेंगे। माह के प्रथम सप्ताह में किसी अधिकार की प्राप्ति का योग बन रहा है। विरोधी आरंभ में माथे पर तनाव की बूँद बनके छलछलायेंगे और बाद में भाप बनकर धुआँ धुआँ हो जाएँगे। अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। क्रोध और आवेश से बचें। मामा के साथ कारोबार में हानि मुमकिन। आँख मूँद कर किसी की बात पर यक़ीन न करें। जीवनसाथी की यात्रा से प्रणय सुख में कमी पर मानसिक शांति के योग बन रहे हैं। किसी कुछ गुप्त गतिविधियों में खर्च होगा। दूसरे हफ़्ते में जोखिमपूर्ण निवेश से बचें। वरना हानि संभव।दांपत्य जीवन उत्तम है।चैन और बेचैनी दोनों मिलेगी। करियर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग कामयाब रहेगी। मित्रों से तनाव संभव है। विपरीत लिंगियों से सतर्क रहें। आर्थिक बेचैनी बढ़ेगी। बढ़ता व्यय परेशानी का सबब बनेगा। प्रतिद्वंदी हलकान करेंगे। कोई षड्यंत्र संभव है। पर सतर्कता से बचाव होगा। तीसरे हफ़्ते में काम का बोझ बढ़ेगा। किसी ज़रूरी काम की सुस्त चाल से उलझन होगी। आपकी सलाह से लोगों को लाभ भी होगा। घर के बाहर पूछ बढ़ेगी। कोई पुराने समय का बिगड़ा रिश्ता सुधरेगा। कारोबारी संबंध प्रगाढ़ होंगे। अच्छी वस्तुओं का सुख मिलेगा। पारिवारिक विवाद से बचें, वरना तनाव में इज़ाफ़ा मुमकिन है। महत्वाकांक्षाओं का विस्तार होगा। चौथे हफ़्ते में थोड़ा थोड़ा क्रोध बढ़ेगा। वाणी पर क़ाबू रखना होगा। मीठे वचन का ही प्रयोग करें अन्यथा कोई रिश्ता ख़राब होगा। आपके कई बिगड़े काम बनेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव का प्रबल योग बन रहा है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे थे। किसी करीबी व्यक्ति का दोहरा आचरण पीड़ा प्रदान करेगा।
वृश्चिक राशि :-जनवरी 2022
जनवरी के महीने में वृश्चिक राशि वालों की कल्पनाशीलता बढ़ेगी और कामयाबी परवान चढ़ेगी। कोई लाभदायक अनुबंध होने की पूरी संभावना है। नयी उम्मीदें जगेगी। मित्रों व सहयोगियों से लाभ की संभावना बलवती हो रही है। माह के पहले हफ़्ते में सुख बढ़ेगा कारोबार कभी ख़ुशी कभी ग़म की मानिंद रहेगा। मित्रों और सहयोगियों से जहां सहयोग मिलेगा, वहीं उनकी भूल से तनाव का भी सृजन होगा। बौद्धिक कौशल से प्रभाव का विस्तार होगा। अंतर्मन अनावश्यक रूप से उदास सा रहेगा। भोग-विलास यथावत रहेगा। दांपत्य सुख बढ़ेगा। दूसरे हफ़्ते में प्रतिद्वंदी खीज पैदा करेंगे। ध्यान रखें कि, सतर्कता ही बचाव है। इसलिए सावधान रहें। तबीयत कुछ ढीली रह सकती है। भाई को लेकर कोई अच्छी खबर आनंदित करेगी। कोरोना के नए वैरिएँट से मानसिक दबाव बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ प्रगाढ़ होगा। इस समय का सदुपयोग जीवन में नव पुष्प पल्लवित करेगा। तीसरे सप्ताह में उत्साह और उग्रता का विस्तार होगा। स्वभाव की गर्मी से कहीं-कहीं नाकामयाबी हाथ लगेगी। सामर्थ्य बढ़ेगा, कौशल परवान चढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी वस्तुओं के अनावश्यक संचय से बचें। यह महीना कभी सराहना तो कभी उलाहना देगा। उच्च पदस्थ लोगों से स्नेह और कृपा प्राप्त करेंगे। माता-पिता से संबंध मज़बूत होंगे। चौथे हफ़्ते में वरिष्ठ सहयोगियों और गुरु की सलाह आपको अर्श पर बिठाएगी। मामूली विकार मुंह उठाएंगे। परिजनों की सेहत क्षणिक रूप से माथे पर सिलवटों का सबब बनेगी। अपनों की सेहत नासाज़ रहेगी। जलने वाले मन बेचैन करेंगे। परिजनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
धनु राशि :- जनवरी 2022
धनु राशि के लिए साल का पहला महीना उत्तम प्रतीत हो रहा है। ग्रह योग आपकी बौद्धिक क्षमता को धार देंगे और आपकी लाइफ को संवारने का काम करेंगे। तीखे अनुभवों से मीठे फल का सुख मिलेगा। माह के पहले हफ़्ते में आंतरिक गुणों का विस्तार होगा। माह के उत्तरार्ध में किसी मित्र से कहासुनी से मन दुखी होगा। संतान की शिक्षा को लेकर इस राशि के माता-पिता की बेचैनी बढ़ेगी। स्वभाव में भावुकता और उग्रता से बचें। वरिष्ठ अधिकारियों और अफ़सरों से संबंधों के प्रति सजग रहें। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी के वचन का निर्वहन न करने से हानि संभव है। किसी मामूली बात से तनाव बढ़ेगा और प्रभाव भी लेकिन सतर्कता ज़रूरी है। वैचारिक शक्ति बढ़ेगी। किसी आवश्यक दस्तावेज के न मिलने से तनाव होगा। आर्थिक लेनदेन में लापरवाही महंगी पड़ेगी। सत्ता पक्ष से लाभ होगा। माह के तीसरे हफ़्ते में गूढ़ विधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कोई भरोसा काँच की तरह छन्न से चटक सकता है। इस समय आप शरीर मे थकान का अनुभव करेंगे। किसी अपने से तनाव मिलेगा। कठिन प्रयास से सफलता की सुगंध आनंद का सबब बनेगी। सम्मान मिलेगा। किसी अधिकारी के यू-टर्न से हैरानी होगी। चौथे हफ़्ते में किसी निर्णय से मानसिक सुख प्राप्त होगा। ज़िंदगी इन अजीब पतिस्थितियों पर मुस्कुराएगी। बड़े निर्णय के लिए किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से परामर्श ज़रूरी है। समय बेहतर प्रतीत हो रहा है। संदेह से बचें अन्यथा संबंधों में दूरगामी क्षति संभव है। वाद-विवाद से मानहानि हो सकती है। दांपत्य सुख में कमी महसूस करेंगे। असामाजिक व्यक्तियों की संगति से हानि हो सकती है।
मकर राशि :- जनवरी 2022
मकर राशि वालों के लिए साल 2022 का पहला महीना खुशियों का पैग़ाम लाया है। प्रभाव में वृद्धि होगी एवं वाणी बुद्धि का विकास होगा। सामर्थ्य और कौशल प्रबल होगा। माह के पहले हफ़्ते में आपको आपकी बौद्धिकता और चातुर्य से कई विलक्षण परिणाम प्राप्त होंगे। स्वयं पर विश्वास से आप सफलता का वरण करेंगे। स्वजनों से संबंध प्रगाढ़ होगा। आपकी पैनी दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी की सलाह कमाल करेगी। करियर में सही अनुमान चमत्कृत परिणाम देंगे। लेकिन कई कामों में विघ्न आने से निराशा बढ़ेगी। अनावश्यक शक न करें वरना संबंधों में दूरगामी नुकसान संभव है। दूसरे सप्ताह में अलौकिक आंतरिक शक्ति प्रकट होगी और आकर्षण बढ़ेगा। अपनों से संबंधों में क्षणिक तनाव उभरेगा। आर्थिक सुख मध्यम रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति की राह निकलेगी। बड़े निर्णय लेने में सतर्क रहें अन्यथा ज़रा सी चूक महंगी पड़ सकती है। बड़े फ़ैसले में किसी अनुभवी से परामर्श आवश्यक है। योग और आध्यात्म में रुझान बढ़ेगा। मानसिक चंचलता बढ़ेगी। तीसरे हफ़्ते में आंतरिक गुणों से आपके नाम का झंडा बुलंद होगा। स्वभाव में कठोरता से बचें। ग्रहयोग दांपत्य जीवन पर वक्र दृष्टि डाल रहे हैं, रिश्ते को समझदारी से डील करें। बौद्धिक सबलता से आनंद प्राप्त होगा। मानसिक शक्ति के विस्तार से जीवन में नए रंग प्रस्फुटित होंगे। चौथे हफ़्ते में आपके कई प्रयास लाभदायी सिद्ध होंगे। बचत हर्षित करेगी। भौतिक सुख में वृद्धि का संकेत प्राप्त हो रहा है। सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से अंतरंगता काम आएगी। आपकी प्रतिभा में इस महीने निखार आएगा।
कुंभ राशि :- जनवरी 2022
यह माह आपके आपके जीवन को सुखों से सजा रहा है वहीं साथ में कई शुभ संकेत भी ला रहा है। इस महीने आपका जलवा परवान चढ़ेगा। आप में आकर्षण बढ़ेगा। माह के पहले हफ़्ते में करियर में बदलाव की इच्छा प्रबल होगी। आकस्मिक रूप से कोई व्यावसायिक लाभ मिलेगा। किसी मित्र की तीखी टिप्पणी से कष्ट होगा। इस महीने अपनी कोशिशों से जलने वालों को और जलाएंगे एवं अलोचकों की हैरान कर देंगे। कोई पुराना झमेला जिन्न की तरह ज़िन्दा होगा। खुशी में वृद्धि होगी। आपकी कोशिशें रंग लाएंगी और आपके जीवन में आनंद की बयार बहेगी। द्वितीय हफ़्ते में करियर में सिक्का चलेगा। नयी उमीदो को पंख लगेंगे। कोई नया उपकरण/डिवाइस/मोबाइल/कम्प्यूटर की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में हो न हो, बाहर आपकी क़ीमत होगी। प्रेम संबंध नोंकझोंक के बाद और मजबूत होगा। महीने के तीसरे हफ़्ते में बौद्धिक क्षमता से सुखों का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्य से हर उलझन दूर हो जाएगी। जिह्वा की उलटी चाल पर नियंत्रण ज़रूरी है, अन्यथा कड़वे वचन मीठे फल नही देंगे। महीने के अंत में सकारात्मक परिवर्तन से सुख-शांति दोनों मिलेगी। बढ़ता खर्च बेचैन करेगा। वाणी पर क़ाबू रखें। छल-कपट से धनार्जन महंगा पड़ेगा।
मीन राशि :- जनवरी 2022
मीन राशि वालों को इस महीने बड़े लोगों से प्रशंसा मिलने की संभावना है। सम्मान में सुरखाब के पर लगेंगे। समय उत्तम है, इस काल का सदुपयोग करें। करियर में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। महीने के पहले सप्ताह में प्रतिष्ठा में प्रचुर वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना सहजता व कुशलता से करना होगा। कारोबारी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आनंद पर खर्च होगा। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। कई नए संबंध लाभ की बुनियाद बनेंगे। लेकिन किसी वाद-विवाद से पेशानी पर बल आएगा। स्वयं पर यक़ीन से कामयाबी मिलेगी। माह के दूसरे हफ्ते में कड़वे वचन से तनाव मिलेगा। विचारशीतला बढ़ेगी। आर्थिक लेनदेन में हड़बड़ी से हानि संभव है। पैनी दृष्टि से लाभ होगा। तंत्र- मंत्र के प्रति रुझान बढ़ेगा। शुभ समाचार मन खुश करेगा। क्रोध व वाणी की कठोरता से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य की फ़िक्र हो सकती है। अल्पकालिक निवेश में लाभ होगा। माह के तीसरे हफ़्ते से परिदृश्य बदलेगा। कोई सहयोग सिर दर्द का सबब बन सकता है। तमाम अंतर्विरोधों को नज़रअन्दाज़ करके परिवार चट्टान की तरह साथ नज़र आएगा। किसी बिगड़े रिश्ते से बर्फ पिघलेगी। ध्यान और योग से सुप्त गुण उभर कर आयेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वयं पर यक़ीन से सामर्थ्य का विकास होगा। कारोबार में अच्छे अवसर प्रकट होंगे। चतुर्थ सप्ताह में कोई प्रतीक्षित कार्य पूरा होगा। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। आकस्मिक हानि और लाभ दोनों होंगे। कुशल लोगों की संगति से लाभ। देह के ऊपरी भाग में पीड़ा। दार्शनिक रुचि का विकास होगा। बुजुर्ग परिजनों से सहयोग मिलेगा।