Business

पेट्रोल हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया है। आज, दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि, आज लगातार 17वें डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.90 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 82.43, मुंबई में 87.58 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 83.99 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

वहीं, अगर डीजल की बात करें तो आज दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 77.06, मुंबई में 80.11 और चेन्नई में एक लीटर डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। आप इसकी जानकारी SMS के जरिये ले सकते हैं। बाकी शहरों की बात करें तो नोएडा में डीजल 73.87, लखनऊ में 73.77 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चार महानगर के अलावा, नोएडा में पेट्रोल 81.45, रांची में 80.61, लखनऊ में 81.35 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार में इन दिनों सुस्ती है। हालांकि, मांग में कमी के कारण इन दिनों कच्चे तेल के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी हो रही है। मौजूदा समय में कच्चे तेल और विदेशी विनिमय दरों जैसे वजहों से देश के विभिन्न हिस्सों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग हैं। सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनियां – इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे से कीमतों में किसी भी बदलाव को लागू करती हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में डीजल पर वैट को 30 फीसद से घटाकर 16.75% फीसद करने के बाद दिल्ली में डीजल सस्ता हो गया है, नहीं तो पिछले दिनों दिल्ली में देश में सबसे म​हंगा डीजल था और पेट्रोल से भी इसका रेट ज्यादा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button