National

370 ट्रेनें, हर चार मिनट पर हुआ संचालन, आज इन बड़ी ट्रेनों को किया गया कैंसिल

प्रयागराज में महाकुंभ में हुए हादसे में प्रशासन ने 30 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। मंगलवार रात मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मच गई थी। हादस संगम तट के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। देर शाम तक महाकुंभ नगर के डीआईजी वैभव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि भगदड़ में 90 लोग घायल हुए हैं।

370 ट्रेनें, हर चार मिनट पर हुआ संचालन, आज इन बड़ी ट्रेनों को किया गया कैंसिल

तीन नदियों में समाने जन समुद्र त्रिवेणी आया तो प्रबंध में 370 ट्रेनों का संचालन हुआ। देर रात तक क्रम जारी रहा…। रेलवे ने शाम सात बजे तक ही 150 विशेष व 130 दैनिक ट्रेनों का संचालन कर दिया। हर चार मिनट पर एक ट्रेन चलाई गई। कुल आठ स्टेशनों का प्रयोग ट्रेनों के संचालन के लिए किया गया।

रेल मंत्री ने कुंभ ट्रेन सेवाओं की समीक्षा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुंभ ट्रेन सेवाओं की समीक्षा की। वह यात्री सुविधाओं तथा ट्रेन परिचालन पर निगरानी के लिए रेल भवन में स्थापित वॉर रूम पहुंचे।

मुख्य सचिव महाकुम्भ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करें- योगी

आगामी 03 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान होना है। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गुरुवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। बसंत पंचमी के दृष्टिगत सुरक्षा व सुविधा से जुड़े हर एक बिंदु पर फोकस करें।

महाकुंभ में भीड़ पर नियंत्रण में जुटा रेलवे

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है। इसके लिए रणनीतिक तौर पर ट्रेनों के शिड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। देश के विभिन्न रूटों से प्रयागराज की ओर जाने वाली लगभग दो दर्जन नियमित ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके बदले में कम दूरी की अत्यधिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

सीएम ने देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

महाकुम्भ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की, जिसमें सीएम ने प्रयागाज व आसपास के जिलों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button