National

चक्रवाती तूफान को लेकर केरल कर्नाटक गुजरात और महाराष्ट्र में 24 टीमें पहले से ही तैनात

नई दिल्ली, मौसम विभाग ने रविवार को एक चक्रवाती तूफान तौकते के दस्तक की भविष्यवाणी की है। बताया जा रहा है कि यह तूफान गुजरात, केरल, कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में तबाही मचा सकता है। विभाग की तरफ से इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स ने इन इलाकों में अपनी टीमें तैनात कर दी हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में 24 टीमें पहले से ही तैनात की जा चुकी हैं और 29 टीमें स्टैंडबाय पर हैं।

– दक्षिण केरल के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश की सूचना मिली है। सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक, दक्षिण केरल के कई हिस्सों में आज सुबह साढ़े आठ बजे भारी बारिश हुई है।

– मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान तौकते 17 से 18 मई को गुजरात में तबाही मचा सकता है। पश्चिमी तट की तरफ से आने की आशंका है। विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के समुद्र तट पर अलर्ट जारी कर दिया है और मछुआरों से समुद्र के पास नहीं रहने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button