National

14 लाख 83 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 14 लाख 83 हजार से अधिक मामले सामने आ गए हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 33 हजार से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 47 हजार 704 मामले सामने आ गए हैं। इस दौरान 654 लोगों की मौत हो गई है और कुल 35 हजार 175 मरीज ठीक हुए। बता दें कि लगातार छठे दिन 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान टेस्टिंग भी काफी तेजी से बढ़ी है। पिछले दो दिन में 10 लाख से ज्याद सैंपल टेस्ट हुए हैं। रविवार को जहां पांच लाख 15 हजार सैंपल टेस्ट हुए थे, वहीं सोमवार को 5 लाख 28 हजार सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 14 लाख 83 हजार 157 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से चार लाख 96 हजार 988 एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 11 हजार 874  इजाफा हुआ है।  अब तक कुल नौ लाख 52 हजार 744 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.23 फीसद हो गई है और मृत्यु दर  2.25 फीसद है। देशभर में कोरोना के एक करोड़ 73 लाख 34 हजार 885 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 7,924 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या तीन लाख 3 लाख 83 हजार 723 मामले सामने आ गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 2,13,723 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53,703 एक्टिव केस है और 3,494 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 1,31,219 मामले सामने आ गए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में  613 मामले सामने आए। यहां 10,994 एक्टिव केस है, जबकि 3,853 लोगों की मौत हो गई है। 1,16,372 मरीज ठीक हो गए हैं। कर्नाटक में 1,01,465 मामलों की पुष्टि हो गई है। यहां 58,425 एक्टिव केस है और 1,878 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button