Uttarakhand

स्वस्थ एवं जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधारः पद्मश्री प्रो. बीकेएस संजय

-नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवाः प्रो. बीकेएस संजय
-युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा से साकार होगा विकसित भारत का सपना
-संविधान दिवस पर नशामुक्त भारत और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

हरिद्वार/देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज, हरिद्वार में श्नशामुक्त भारत एवं विकसित भारतश् विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, विधिक सहायता प्रकोष्ठ, नशामुक्ति प्रकोष्ठ और मेरा युवा भारत, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. बीकेएस संजय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और संवैधानिक मूल्यों के स्मरण के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को मौलिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और नशामुक्त भारत के संकल्प के प्रति जागरूक किया।
मुख्य अतिथि प्रो. बीकेएस संजय ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उत्पादकता को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने संविधान को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक समरसता का आधार बताते हुए युवाओं से संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा पर आधारित अपनी कविता श्खतराश् का पाठ कर विद्यार्थियों को सुरक्षित जीवन का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने कहा कि यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण में करें तो विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार हो सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि संविधान दिवस भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। मेरा युवा भारत, उत्तराखंड के सहायक निदेशक ब्रजेश कौशिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नैतिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि युवा संवाद विद्यार्थियों को सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करने तथा उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button