सीएम के जन्मदिन पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक लच्छू गुप्ता के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ओमकार प्लाजा कॉम्प्लेक्स, निकट बिंदाल पुल, देहरादून में किया गया। शिविर में शहरी स्वास्थ्य केंद्र खुडबुड़ा की टीम द्वारा लोगों के निःशुल्क ब्लड टेस्ट किए गए, जिसमें 100 से अधिक लोगों की जांच की गई। साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। आवश्यकता के समय रक्त की उपलब्धता किसी मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना, ऑपरेशन अथवा गंभीर बीमारी जैसी आपात परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्तदाताओं द्वारा किया गया सहयोग जरूरतमंदों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने लोगों से नियमित अंतराल पर चिकित्सकीय पात्रता के अनुसार रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध रह सके। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नरेंद्र बंसल, जोगिंदर सिंह पुंडीर, राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, मंडल अध्यक्ष राहुल चैहान, सुमित पांडे, संतोष कोटियाल, युवा नेता दिलीप कंडारी, सुनील उनियाल गम अशोक वर्मा कुलदीप विनायक प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, मानिक गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
![]()




