Uttarakhand

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में आयोजित होगा खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

-युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित होगा कार्यक्रम

देहरादून। 27 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत देशभर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस को युवा सहभागिताए खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में देशभर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य देश के युवा खिलाड़ी और देश के भविष्य को एक मंच पर जोड़ना है। कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले के दो महाविद्यालयों में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के माध्यम से युवाओं को पिछले 12 वर्षों में खेलों के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों एवं विकास से अवगत कराया जाएगा तथा खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार सुझाव एवं आकांक्षाओं को भी सुना जाएगा।
कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के राजकीय पी.जी.काॅलेज कर्णप्रयाग, ग्राफिक एरा देहरादून, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, एच.एन.बी. यूनिवर्सिटी श्रीनगर, डी.वी.एस.काॅलेज देहरादून, फाॅनिक्स यूनिवर्सीटी रुड़की, एशियन एकेडमी पिथौरागढ,सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी अल्मोडा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी, पी.जी.काॅलेज उत्तरकाशी, पी.जी.काॅलेज अगस्तमुनी, पी.जी.काॅलेज जखोली में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर युवा संवाद पर केंद्रित रहेगा। युवा संवाद के दौरान माय भारत स्वयंसेवक, माय भारत एन0 एस0 एस0 एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले 12 वर्षों में देश के खेल बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव तथा भारत में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद लगभग 15 मिनट का युवा संवाद आयोजित होगाए जिसमें युवाओं को अपने विचार सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा।
युवा संवाद में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना तथा जमीनी स्तर तक बेहतर खेल सुविधाएंए कोचिंग एवं अवसर पहुंचाना। 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करनाए जिसमें वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान एवं खिलाड़ी विकास पर विशेष ध्यान देना। युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना। विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण जिसके अंतर्गत युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के अवसरों से जोड़ना। युवाओं से उनके सुझाव एवं विचार क्यू आर कोड के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही युवाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही वीबीवाईएलडी क्विज राउंड में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। यह पहल युवाओं को खेल नेतृत्व कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के साथ.साथ भारत के विकसित एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, युवा स्वयंसेवक, राहुल डबराल राज्य निदेशक उत्तराखण्ड माय भारत, सुनैना रावत राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, अविनाश कुमार सिंह उपनिदेशक तथा धर्म सिंह रावत एपीएस उपस्थित रहेंगे।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button