States

रविवार देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने महिला को मरी गोली

लाल कुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को रविवार देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला अधिवक्ता घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देकर नकाबपोश मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पीड़िता के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। महिला अधिवक्ता की  हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। परिजन उसे रुड़की सिविल अस्पताल ले गए। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button