National

बागपत और बुलंदशहर में सुबह घने कोहरे के वाहन आपस में टकराए, कई लोग घायल

कोहरे के कारण वेस्‍ट यूपी में हादसों का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। साल के पहले ही दिन शुक्रवार को बागपत और बुलंदशहर में सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए और इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची एनएचएआइ की टीम और पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में अगवाल फ्लाईओवर के निकट करीब 10 वाहन घने कोहरे के कारण आपस में टकराए। हादसे में करीब 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं अभी वाहनों को हाईवे से हटाने का कार्य चल रहा है।

ईपीई पर टकराए 50 वाहन, 50 से ज्यादा यात्री घायल

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण करीब 50 वाहन आपस में टकरा गए। खेकड़ा पुलिस की गाड़ी में भी टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। ज्यादातर घायल खुद ही अपने दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य पर चले गए। कई घायलों को जिला अस्पताल व अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। खेकड़ा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि 50 से ज्यादा वाहन आपस में टकराए हैं। एक्सप्रेस-वे जाम न हो इसलिए रूट डायवर्जन किया गया है। हाइवे पर अभी राहत कार्य चल रहा है।

मुजफ्फरनगर में भी कई घायल 

मुजफ्फरनगर के खतौली में शुक्रवार को कोहरा व धुंध छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। वहीं अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। कोहरे के चलते गांव में भैंसी कट के निकट सड़क हादसे में सुशील पुत्र रामपाल निवासी मेरठ घायल हो गया। घायल युवक मुजफ्फरनगर से बाइक पर सवार होकर मेरठ लौट रहा था। दूसरी सड़क दुर्घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बडसू में हुई। गांव समोली निवासी प्रदीप पुत्र ब्रह्मपाल सिंह ईट भट्टे से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button