Uttarakhand

घनसाली थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारी गांव में बंद घरों के ताले तोड़ने और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

घनसाली/टिहरी। घनसाली थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारी गांव में बंद घरों के ताले तोड़ने और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
टिहरी जिले में घनसाली थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारी गांव में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही थी। पिछले आठ-नौ महीने के भीतर गांव में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ घर ऐसे हैं जहां कि इस अवधि के दौरान चोर दो-दो बार ताले तोड़ चुके हैं। गांव में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में खासा आक्रोश था। ग्रामीण लगातार पुलिस पर बंद घरों के ताले तोड़ने और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी थी। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं को शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी थी। भारी जन दबाव और अधिकारियों के कड़े रूख के बाद हरकत में आई घनसाली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button