Uttarakhand

अनाधिकृत निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, डोईवाला में विवादित धार्मिक परिसर सील

देहरादून। जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को डोईवाला क्षेत्र में एक कथित अनधिकृत धार्मिक परिसर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार रानीपोखरी थाना क्षेत्र के कंडोगल-कुडियाला गांव स्थित एक दो मंजिला भवन के संबंध में निर्माण मानकों एवं भूमि उपयोग को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में पाया गया कि लगभग 800 वर्ग फुट क्षेत्रफल में निर्मित भवन का स्वीकृत नक्शा एमडीडीए से अनुमोदित नहीं था। साथ ही भवन के उपयोग को लेकर भी आपत्तियां सामने आई थीं।
निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम डोईवाला तथा एमडीडीए की संयुक्त टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भवन से संबंधित प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माणों के विरुद्ध भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि उक्त परिसर को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से शिकायतें एवं आपत्तियां उठाई जा रही थीं। प्रशासन ने मामले में आवश्यक जांच एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button