Uttarakhand

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) सांसद केसी वेणुगोपाल 9 जुलाई को पहुंचेंगे उत्तराखंड

-प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न समितियों एवं सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ करेंगे बैठकः राजीव महर्षि

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) सांसद के0सी0 वेणुगोपाल 9 जुलाई 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के0सी0 वेणुगोपाल जी दिनांक 9 जुलाई 2026 को अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं।
श्री वेणुगोपाल 9 जुलाई 2026 को अपराह्न 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे इसके उपरान्त अपराह्न 14ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे। सायं 16ः00 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों एवं 18ः00 बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे। के0सी0 वेणुगोपाल दिनांक 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 15ः00 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button