Business

सोना-चांदी के रेट हुए सस्ते, जाने क्या है भाव

वायदा बाजार में सोने एवं चांदी के भाव में कमी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शुक्रवार को सुबह 11:19 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 22 रुपये यानी 0.04 फीसद की गिरावट के साथ 49,055 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का मूल्य 49,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। हालांकि, अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 24 रुपये यानी 0.05 फीसद चढ़कर 49,177 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।  गुरुवार को वायदा बाजार बंद होने के समय सोने का मूल्य 49,153 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:19 बजे मार्च में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 318 रुपये यानी 0.50 फीसद की गिरावट के साथ 63,212 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में वायदा कारोबार बंद होने के समय मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 63,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 248 रुपये या 0.38 फीसद की टूट के साथ 63,348 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। गुरुवार को मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 64,596 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वायदा बाजार में सोने का भाव (Gold Price in Futures Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 2.70 डॉलर यानी 0.15 फीसद के उछाल के साथ 1,840.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.11 डॉलर यानी 0.01 फीसद की गिरावट के साथ 1,836.46 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate in Futures Market)

कॉमेक्स पर मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.03 डॉलर यानी 0.14 फीसद की गिरावट के साथ 24.06 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 23.99 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button