Uttarakhand

पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, बोले- इससे अर्थव्यवस्था बढ़ेगी… UCC पर कही ये बात

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। समारोह राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में था। पीएम मोदी ने रथ पर सवार होकर स्टेडियम में प्रवेश किया। 

पीएम मोदी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व पीटी ऊषा भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ, टोपी, शॉल और अंगवस्त्रम भी भेंट किए। 

पीएम मोदी ने खिलाड़ी लक्ष्य सेन, मनीष रावत, जसपाल राणा, सुरेंद कनवासी, हंसा मनराल, हितेंद्र रावत, सुभाष राणा व मनोज सरकार से भी मुलाकात की। 

एथलीट्स परेड की शुरुआत हुई। परेड में सर्विसेज समेत 35 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के एथलीट शामिल हुए। मैदान में राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल लाई गई। हल्द्वानी से 4000 किमी. की दूरी तय कर ये मशाल देहरादून पहुंची। लक्ष्य सेन मशाल लेकर आए।

 

कुछ देर बाद प्रधानमंत्री ने मंच पर मशाल भी स्थापित की। पीएम ने कहा, ‘देवभूमि ऊर्जा से और दिव्य हो उठी है। इस युवा राज्य में देश के कोने कोने से आए युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। इस बार राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स भी हैं। सभी मेडल और ट्रॉफी e waste से बनी है।’

पीएम मोदी ने यूसीसी पर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि खेल और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भेदभाव को समाप्त करते हैं। खेल स्पर्धाएं सबका प्रयास और टीम भावना से खेलने के लिए प्रेरित करती हैं। यूसीसी से भी यही प्रेरणा मिलती है। मोदी ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए उत्तराखंड की पहल को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रदेश सरकार और जनता को बधाई भी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के यूसीसी से हमारी बेटियों और माता-बहनों को गरिमामयी जीवन जीने का अधिकार मिला है। इसी कारण वह इसे सेक्यूलर सिविल कोड भी कहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वर्ष 2026 के ओलिंपिक की मेजबानी के लिए जोर लगा रहा है। जहां ओलिंपिक होते हैं, वहां कई क्षेत्रों को गति मिलती है। पूरे देश को इसका लाभ मिलता है। देश तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। खेलों की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है।

कहा कि बाबा केदार की भूमि से उनके मुंह से अनायास निकला था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है। उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करचुका है। मोदी ने 25 वर्ष के युवा उत्तराखंड अब विकास के नए रास्ते पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से प्रदेश में युवाओं के लिए राेजगार के अवसर खुलेंगे। साथ में विकास के नए रास्ते बनेंगे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब मात्र चारधाम यात्रा पर निर्भर नहीं रह सकती। शीतकालीन आध्यात्मिक यात्राओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रखा खडसे, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या, भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ अध्यक्ष क्रिस जेनकिंस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button