Sports

IPL 2020 का शेड्यूल जारी करने में बीसीसीआइ को परेशानी क्यों हो रही है, सामने आई वजह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाना है। आइपीएल को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। बावजूद इसके अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2020 का शेड्यूल जारी नहीं किया है। बीसीसीआइ ने आइपीएल का शेड्यूल अभी तक जारी क्यों नहीं किया है। इसके पीछे की वजह कोरोना वायरस महामारी और मौसम है।

दरअसल, बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने आइपीएल 2020 के ऐलान के बाद कहा था कि हम आइपीएल के शेड्यूल का ऐलान भारत से यूएई के लिए टीमों के रवाना होने से पहले कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 19 से 22 अगस्त तक आइपीएल की 8 टीमें यूएई पहुंच गईं, लेकिन 26 अगस्त तक आइपीएल का शेड्यूल जारी नहीं हुआ। इसी बीच सामने आया है कि बीसीसीआइ आइपीएल के शेड्यूल को इसलिए जारी नहीं कर रही है, क्योंकि अबू धाबी का मौसम काफी गर्म है।

बीसीसीआइ कोरोना वायरस महामारी पर भी नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि अबू धाबी में कोरोना वायरस के सैकड़ों केस हर रोज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा वहां के तापमान में भी काफी गर्मी दर्ज की गई है। ऐसे में बीसीसीआइ आइपीएल के मैचों को शेड्यूल करने पर काम कर रही है। यही कारण है कि अभी तक IPL 2020 का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बीसीसीआइ अबू धाबी में कम मैच आयोजित कराना चाहती है।

बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि आइपीएल 2020 में कोशिश की जाएगी कि दोपहर को कम से कम मैच आयोजित किए जाएं, क्योंकि दोपहर को ज्यादा गर्मी होती है और शाम को तापमान में गिरावट होती है तो मौसम ठंडा रहता है। इसके अलावा यूएई के अबु धाबी, दुबई और शारजाह में कोरोना वायरस को लेकर अलग-अलग तरह की पाबंदियां हैं। यही कारण है कि बीसीसीआइ टूर्नामेंट के शेड्यूल को जारी करने में देरी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button