Entertainment

कंगना रनोट की टीम का कहना- उनके ट्विटर अकाउंट हो सकता है सस्पेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपने स्टेटमेंट की वजह से खबरों में हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस के बाद कंगना लगातार दूसरे स्टार्स पर हमला बोल रही हैं और नेपोटिज़्म के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। कंगना रनोट तो खुद सोशल मीडिया पर नहीं है, लेकिन टीम कंगना रनोट के पेज के जरिए कंगना अपनी बात रखती हैं। बेबाक होकर सोशल मीडिया पर अपनी आवाज रखने वाली एक्ट्रेस ने आशंका जताई है कि उनके ट्विटर अकाउंट को जल्द ही सस्पेंड किया जा सकता है।

इससे पहले कंगना रनोट की बहन रंगोली उनके बिहाफ पर लोगों के सामने बात रखती थीं, लेकिन ट्विटर ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते सस्पेंड कर दिया था। अब कंगना टीम कंगना रनोट अकाउंट के जरिए अपनी बात रख रही है। हाल ही में इसी अकाउंट से ट्वीट किया गया था, जिसमें आशंका जताई गई कि ट्विटर अकाउंट को जल्द ही संस्पेंड किया जा सकता है।

टीम कंगना रनोट के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट में लिखा है, ‘मेरे दोस्त यहां मेरी बातों को एकतरफा मान सकते हैं, जो सीधे मूवी माफिया, राष्ट्रविरोधी विचारों और हिंदुओं से डराने वाले रैकेट के खिलाफ होती हैं। मुझे पता है कि मेरे पास यहां सीमित समय है, वे मेरा अकाउंट किसी भी समय सस्पेंड करवा सकते हैं, फिर भी मेरे पास शेयर करने के लिए काफी कुछ है। लेकिन मैं इस समय का इस्तेमाल इन्हें बेनकाब करने में करूंगी।’

बता दें कि कंगना रनोट पिछले कुछ महीनों से लगातार ट्विटर के जरिए बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साध रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में कई स्टार्स पर नाम लेकर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही एक्ट्रेस नेपोटिज़्म और फेवरेटिज़्म पर लगातार बात कर रही हैं और अब उनके समर्थन में कई लोग आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button