States

नगर निगम के 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद

नगर आयुक्त समेत नगर निगम के 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

पिछले दिनों नगर निगम में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद मंगलवार को नगर निगम में सभी कर्मचारियों का कोरोना सैम्पलिंग की गई थी। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

इसके बाद एहतियातन नगर निगम कार्यालय को शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। कार्यालय में कर्मचारियों या किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने जरूरी कामों के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button