Business

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है भाव

आज गुरुवार को पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों में कटौती हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर घट कर 81.40 रुपये और डीजल 19 पैसे प्रति लीटर घट कर 72.37 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81.40 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में 88.07 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 82.98 और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 84.44 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चार महानगर के अलावा, नोएडा में पेट्रोल 81.84, रांची में 80.99, लखनऊ में 81.74 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में आज एक लीटर डीजल की कीमत 72.37 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में 78.85 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में एक लीटर डीजल 75.92 और चेन्नई में एक लीटर डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनियां – इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे से कीमतों में किसी भी बदलाव को लागू करती हैं। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। आप इसकी जानकारी SMS के जरिये ले सकते हैं।

जानकार बताते हैं कि मेक्सिको की खाड़ी में तूफान के कारण तेल का उत्पादन प्रभावित होने की आशंकाओं से कीमतों में तेजी लौटी है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण तेल की मांग सुस्त रहने के चलते कीमतों में इस समय बहुत ज्यादा तेजी की संभावना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button