National

सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच फिर झड़प, पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में ताजा झड़प हुई है। आर्मी के मुताबिक चीन के सैनिकों ने पहली बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सेना ने पेगोंग और त्सो झील एरिया में चीनी सैनिकों को घुसने से रोका। ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग झील इलाके के पास दोनों देशों के सैनिक 29-30 अगस्त की रात को आमने-सामने आए। चीनी सैनिकों ने तय सीमा से आगे घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया।

चीनी सैनिकों ने पहले बनी सहमति के आधार पर तय सीमा का उल्लंघन की कोशिश करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि सैनिकों के बीच सिर्फ हाथापाई हुई या फिर फायरिंग भी हुई। भारतीय सैनिक पहले ही तैयार थे, इसके चलते उन्होने चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि चीनी सैनिकों ने पेगोंग सो झील के पास दक्षिणी हिस्से में घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। भारतीय सेना बातचीत के जरिए शांति बनाए रखने में विश्वास रखती है, लेकिन अपनी सीमा की रक्षा करने में भी सक्षम हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए चुशूल में भारत और चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत जारी है।

बातचीत के बावजूद हो गई झड़प

कई दौर की बातचीत के बावजूद, पूर्वी लद्दाख में तनाव कम नहीं हो रहा है। भारतीय सेना का साफ स्‍टैंड है कि चीन को अप्रैल से पहले वाली स्थिति बहाल करनी चाहिए। सैन्‍य स्‍तर पर बातचीत के अलावा विदेश मंत्रालय और दोनों देशों के वर्किंग मकैनिज्म फॉर कंसल्टेशन ऐंड को-ऑर्डिनेशन ने भी चर्चा की है। दोनों पक्ष कंपलीट डिसइंगेजमेंट की दिशा में आगे बढ़ने पर बार-बार सहमत हुए हैं लेकिन धरातल पर असर नहीं हुआ।

15 जून को 20 सैनिक हुए थे शहीद

बता दें कि इससे पहले 15 जून को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अतिक्रमण को लेकर भारत और चीन की सेनाओं के बीच रात में हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में एक कर्नल समेत 20 भारतीय जवानों के शहीद हुए थे। इस झड़प में  43 चीनी सैनिक भी मारे गए थे। लेकिन चीन अधिकारिक रुप से अपने सैनिकों के मारे जाने की खुलासा नहीं किया। गलवन घाटी में चीनी सैनिकों की सहमति के मुद्दे से पलटने के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई घंटे तक पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से जबरदस्त झड़प हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button