States

आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही

ऋषिकेश उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त का समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, हां यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

महापौर अनीता ममगाई की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया। जन आशीर्वाद रैली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर, आइडीपीएल सिटी गेट, कोयल घाटी, घाट चौराहा, दून तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए थे। जगह-जगह कार्यकर्त्ताओं ने रैली में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, संगठन मंत्री कुलदीप जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर सहित अन्य नेताओं पर पुष्पवर्षा भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश की समस्याओं से वह वाकिफ हैं। सरकार जो भी घोषणा कर रही है, पूरी तरह से धरातल पर उतारी जा रही हैं। सरकार नई कार्यपद्धति से कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि हर समस्या का सरलीकरण करेंगे और चिंतन, मनन, मंथन कर समाधान निकालकर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर की समस्याएं होंगी उसका उसी स्तर पर अधिकारी कर्मचारी समाधान करें। इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button