Entertainment

शाहरुख खान, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने दी हॉकी टीम को जीत की बधाई

नई दिल्ली, आज सुबह टोक्यो ओलिंपिक्स से भारत के लिए ऐसी खबर आई जिसने पूरे देश में जश्न का महौल बना दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। 41 साल हॉकी में हासिल की इस जीत को लेकर हर देशवासी बहुत खुश हैं। हर तरफ से पुरुष हॉकी टीम को बधाईयां दी जा रही हैं। कई फिल्म स्टार्स ने भी इस एतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है और इस पर गर्व जताया है।

शाहरुख खान, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है। किंग ख़ान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘Wowww!!!! मुबारक भारतीय पुरुष हॉकी टीम। क्या एक्साइटिंग मैच था’।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दोबारा इतिहास लिखने के लिए शुक्रिया टीम इंडिया। 41 साल बाद ओलंपिक मेडल। क्या मैच था… क्या जबरदस्त वापसी’।

तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘और ये कांस्य….’

jagran

बॉलीवुड एक्ट्रेस सय्यामी खेर ने लिखा, ‘कुछ जज़्बातों को बताया नहीं जा सकता। ये अविश्वसनीय है… बधाई मनप्रीत और उनके लड़कों’।

आपको बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ी। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में हार मिली थी और इस तरह भारत और जर्मनी के पास कांस्य पदक जीतने का मौका था, क्योंकि दोनों टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर चुकी थीं। इस मौके को भारतीय टीम ने भुनाया और जर्मनी को 5-4 से रोमांचक मैच में मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button