States

भारतीय टीम की इस जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा- देश को आप सभी पर गर्व

 देहरादून टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता से देश के साथ ही उत्तराखंड को भी टीम पर गर्व है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है।

आखिरकार 41 साल के मेडल का सूखा खत्म हुआ और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में पदक हासिल किया। भारतीय टीम की इस जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जर्मन टीम को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है और इतिहास रचा है। टीम के सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और अविस्मरणीय जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समस्त देशवासियों को आप सभी पर गर्व है।

महिला हाकी टीम भी लाएगी मेडल- चित्राशी 

पूर्व नेशनल हाकी प्लेयर चित्राशी रावत ने भारतीय पुरुष हाकी टीम की सफलता पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि ओलिंपिंक में मेडल के सूखे को खत्म कर टीम ने सभी को तोहफा दिया है। पूरे देश को उनपर नाज है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे भारतीय महिला हाकी टीम को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिला हाकी टीम भी बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीत कर लाएंगी और पूरे देश को एक बार फिर खुश होने का मौका देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button