National

मध्य प्रदेश के भिंड में 150 साल पुरानी जेल में दीवार ढहने से बड़ा हादसा, 22 कैदी गंभीर रूप से घायल

भींड,  भिंड जेल में शनिवार सुबह 5:20 बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें जेल में बैरक की दीवार ढहने से 22‌ कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं फिलहाल इस दुर्घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है।

बैरक की दीवार ढही

भींड जेल में शनिवार सुबह बैरक की जर्जर दीवार के गिरने से जेल के 22 कैदी घायल हो गए। दीवार के ढहने से घायल हुए कैदियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। भींड जेल की बैरक की जर्जर दीवार करीब 150 साल पुरानी थी। दीवार ढहने से बैरक 6 बुरी तरह से नष्ट हो गया है। शनिवार सुबह जेल प्रहरी काे सूचना दी गई कि बैरक का प्लास्टर गिर रहा है, बैरक की दीवार गिर सकती है। लेकिन इससे पहले कोई हरकत में आता बैरक की दीवार गिरना शुरू हाे गई। प्रहरी एवं अन्य जवानाें ने बैरक में कैदियों काे निकालना शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक दीवार गिर गई। वहीं हादसे के बाद जेल में बंद अन्य कैदियों काे दूसरी बैरकाें में शिफ्ट कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद एसपी एवं आरआइ तत्काल मौके पर पहुंच गए लेकिन जेल परिसर में रहते हुए भी जेलर साहब तब पहुंचे जब एसपी एवं आरआइ ने मिलकर दुर्घटना का पूरा मामला संभाल लिया था।

क्या कहना है एसपी मनोज कुमार सिंह का

शनिवार सुबह 5:20 पर भींड जेल की बैरक की दीवार ढहने की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी मनोज कुमार सिंह एवं आरआइ पहुंच गए। और उन्होंने सबसे पहले 22 घायल कैदियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। एसपी मनोज कुमार सिंह ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि 22 घायल कैदियों में से राेहित सिंह, विजेंद्र सिंह, कप्तान सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस घटन में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button