National

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

लखनऊ, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने वैभव सिंह को युवा मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने के लिए बधाई देने के साथ नए दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। वैभव सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा को और ज्यादा सशक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़कर विधानसभा चुनाव में पार्टी की बहुमत की सरकार बनाएंगे।

इससे पहले भाजयुमो के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह के प्रथम लखनऊ आगमन पर प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री डा. सतीशचंद्र द्विवेदी, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री संजय राय, सुभाष यदुवंश और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वैभव ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर मिशन-2022 में ताकत से जुटेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button