National

तालिबान से चुपचाप मिलने के बयान पर शिवराज का दिग्विजय को पलटवार

भोपाल,  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों अपने बयानों को लेकर खूब विवादों में हैं। एक के बाद एक उनके बयान सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके ऐसे ही एक बयान को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि उनकी सोच तालिबानी है। दरअसल कांग्रेस नेता ने हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय अधिकारियों ने चुपचाप तालिबानी नेताओं से मिलने के लिए दौरा किया है। इस पर सीएम शिवराज भड़क गए और उन्होंने दिग्विजय पर कड़ा वार किया है। उन्होंने कहा कि वो (दिग्विजय सिंह) मानसिक रूप से तालिबानी हो गए हैं।

ये था दिग्विजय सिंह का ट्वीट

दिग्विजय सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए लिखा- ‘तालिबान नेताओं से मिलने के लिए भारतीय अधिकारियों का चुपचाप दौरा’। उन्होंने आगे लिखा, ‘यह बहुत ही गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या बीजेपी आइटी सेल इसको संज्ञान में ले कर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगा?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button