Entertainment

बॉलीवुड के ‘दबंग’ भाईजान सलमान ख़ान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड’ आज रिलीज़ होने के लिए तैयार

नई दिल्ली,  बॉलीवुड के ‘दबंग’ भाईजान सलमान ख़ान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड’ आज रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के साथ सलमान ख़ान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को पिछले साल ईद पर रिलीज़ किया जाना था, मगर कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में सिनेमाघर बंद रहे और बाकी कई फिल्मों की तरह ‘राधे’ की रिलीज़ को भी स्थगित करना पड़ा। इस साल हालात थोड़े सामान्य हुए तो मेकर्स ने फिल्म को 13 मई को रिलीज़ करने का ऐलान कर दिया। लेकिन उससे पहले ही देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ गई और देश में फिर से लॉकडाउन जैसे हालात हो गए, सिनेमाघरों में ताले लग गए।

अब ऐसे में ‘राधे’ के मेकर्स के सामने ये संकट खड़ा हो गया कि फिल्म को कैसे और कब रिलीज़ जाएगा। जिसके बाद मेकर्स ने इसका हल निकालते हुए ऐलान किया कि फिल्म को सिनेमाघरों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उतारा जाएगा। हालांकि, देश में कोरोना पैनडेमिक की भयावहता को देखते हुए ज्यादातर राज्यों के सिनेमाघर बंद हैं। बहुत कम राज्यों में सिनेमाघर खुले हुए हैं। हम आपको बताते हैं लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच भी वो कौन सा राज्य है जहां के  सिनेमाघरों में राधे रिलीज़ होगी।

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक त्रिपुरा के तीन थिएटर्स में फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। SSR Cinemas Pvt Ltd के सीईओ सतदीप शाह ने भी इस जानकारी को कन्फर्म किया है कि त्रिपुरा के तीन थिएटर में फिल्म रिलीज़ होगी। जिसमें अगरतला के दो थिएटर ‘एसएसआर रुपसी’ ‘बालका सिनेमा’ और धर्मनगर के ‘एसएसआर’ थिएटर में फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि त्रिपुरा में भी नाइट करफ्यू लगा हुआ है ऐसे में ‘राधे’ का आखिरी शो में 3 बजे का होगा।

एसएसएस आर रूपसी में फिल्म के 5 शो होंगे जो की सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर के 3 बजे वाला शो आखिरी होगा। बालका सिनेमा में फिल्म के दो शो चलेंगे जिनका समय होगा 11 फिल्म के दो शो चलेंगे जिनका समय होगा 11:30 और दोपहर 2:00 बजे वहीं एसएसआर धर्मनगर में चार शो होंगे 1:00 AM, 12:00 noon, 2:00 PM and 3:00 PM।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button