National

मपी जिला अस्पताल में कल रात कुछ लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूटा

भोपाल, देश में कोरोना के कहर के बीच ऑक्सीजन की कमी बड़ी समस्या बनकर उभरी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक इस समस्या से जूझ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की मांग भी तेज से बढ़ रही है। कई राज्यों ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन पहुंचाने की अपील की है। मध्य प्रदेश में भी हालात बहुत गंभीर बने हुए हैं। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि दामोह में ऑक्सीजन सिलेंडरों को लूटने का मामला सामने आया है।

दमोह के जिला अस्पताल से मंगलवार रात लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया। जिले के कलेक्टर ने बताया, ‘जैसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर का ट्रक आया कुछ लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया और अपने मरीज़ों के पास ले जाकर रख दिया। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। ऐसे लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, कुछ राज्य में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडरों की समस्या भी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जिलों में ऑक्सीजन की कमी की शिकायतें हैं। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में भी आक्सीजन की कमी की शिकायत आ रही है। छत्तीसगढ़ में आक्सीजन की कमी नहीं है। एहतियातन सरकार ने राज्य के सभी 29 संयंत्रों से आक्सीजन की औद्योगिक आपूर्ति पर रोक लगा दी है। केवल अस्पतालों को ही इसकी आपूर्ति की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button