Uttarakhand

बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में स्वगणना के प्रति जागरूकता अभियान

-जनगणना-2027ः विद्यार्थियों को सिखाई स्वगणना की प्रक्रिया
-घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे जनगणना से जुड़ी जानकारी
-स्वगणना अभियान से विद्यार्थियों और कार्मिकों को जोड़ा

देहरादून। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निदेशालय जनगणना कार्य, उत्तराखंड की ओर से बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
निदेशक जनगणना कार्य इवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उप निदेशक आरके बनवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संस्थान के विद्यार्थियों और कार्मिकों को जनगणना के महत्व तथा स्वगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल ेम.बमदेने.हवअ.पद के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे जनगणना अभियान में भागीदारी कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और संस्थान के कार्मिकों को स्वगणना की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। उन्हें ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने के विभिन्न चरणों की जानकारी देने के साथ उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। निदेशालय की ओर से सभी विद्यार्थियों और कार्मिकों से स्वगणना में सक्रिय भागीदारी करने तथा अपने परिवार और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button