Uttarakhand

उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं धमकी देने के मामले में यूपीसीएल की सख्त कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके सम्मान एवं हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में विद्युत वितरण खण्ड (उत्तर), देहरादून के अंतर्गत उपनल के माध्यम से कार्यरत मीटर रीडर राजेन्द्र सिंह रावत के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच कराई गई।
प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित प्रकरण में उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं वीडियो साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। साथ ही अधिशासी अभियंता पर गठित जांच समितियों द्वारा प्रकरण की जांच की गई। जांच में संबंधित कर्मचारी द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार अनुचित आचरण किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि हुई।
जांच आख्या के आधार पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रकरण उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) को प्रेषित कर सूचित किया गया की खंड अंतर्गत राजेन्द्र सिंह रावत मीटर संविदा कर्मी उपनल को विभागीय सेवाओं से कार्यमुक्त कर आपको वापस किया जाता है।
प्रबंध निदेशक उपाकालि देहरादून द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विभाग में उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, अभद्रता, अनावश्यक दबाव अथवा अनुचित आचरण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर निष्पक्ष जांच कर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत विभाग के किसी भी कर्मचारी द्वारा अनुचित व्यवहार, अभद्रता अथवा अवैध धनराशि की मांग किए जाने पर तत्काल संबंधित अधिशासी अभियंता अथवा उच्चाधिकारियों को सूचित करें, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button