Uttarakhand

39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और केरल ने जीते टीम खिताब

-महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल ने हरियाणा और पुरुष वर्ग में केरल ने ओडिशा को दी शिकस्त

-परेड ग्राउंड में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

देहरादून। 39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बहुउद्देशीय हॉल, परेड ग्राउंड में टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

महिला टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल की टीम ने हरियाणा को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष टीम स्पर्धा के फाइनल में केरल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को शिकस्त दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दोनों फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, दमखम और बेहतर तालमेल का परिचय देते हुए खेल भावना की मिसाल पेश की। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न डाक परिमंडलों से आए खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button