Uttarakhand

हरबर्टपुर निवासी आयुष जैन ने कमर्शियल पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

विकासनगर। हरबर्टपुर निवासी आयुष जैन पुत्र आशीष जैन ने कमर्शियल पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयुष जैन ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी रायबरेली से यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के लिए हरबर्टपुर कांग्रेस कमेटी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि आयुष जैन ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर नगर पालिका परिषद विकासनगर के अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, विकासनगर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, आशीष जैन, नीरज रोहिल्ला, जितेंद्र रावत, यामिनी रोहिल्ला, सुनील तोमर, मोहन राठौर सभासद, राजमोहन बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने किया।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button