Uttarakhand

पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक

देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक आज आईएचएम गढ़ी कैंट, पर्यटन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा की गई। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों, उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय में उत्तराखण्ड को विश्व के अग्रणी एडवेंचर टूरिज्म गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गाइड पात्रता, लाइसेंस नवीनीकरण, अनिवार्य सुरक्षा उपकरण, आयु सीमा, दुर्घटना एवं दुराचार संबंधी दण्डात्मक प्रावधान तथा लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण संबंधी संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे राज्य की नदियों में पर्यटक सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी। बैठक का उद्देश्य उत्तराखण्ड में सतत एवं जनोन्मुख पर्यटन विकास की मजबूत आधारशिला स्थापित करना रहा। बैठक में लिए गए निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की प्रतिबद्धता के अनुरूप उत्तराखण्ड पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button