National

रूशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है, ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद ईरान का इजरायल पर फिर अटैक

यरूसलम। इजरायल की फौज ने मंगलवार को अपने नागरिकों को आगाह किया कि ईरान की तरफ से मिसाइलें (Israel Iran War) दागी गई हैं। इसके साथ यरुशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। ये हमला उस वक्त हुआ जब इजरायल और ईरान के बीच जंग को रोकने की बातचीत (Israel Iran Ceasefire) का माहौल बन रहा था। लेकिन इस ताजा हमले ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि ईरान से मिसाइलें दागे जाने की वजह से देश भर में सायरन बजने लगे। ये हमला ईरानी समयानुसार सुबह 4 बजे के बाद हुआ। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा था कि अगर इजरायल अपनी हवाई हमले बंद कर दे, तो ईरान भी जंग को रोक देगा।

इजरायल की फौज ने अपने नागरिकों को हिदायत दी थी कि वो सुरक्षित ठिकानों में चले जाएं। ताजा हमले की वजह से सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत पर सवालिया निशान लगा दिया है। ईरान और इजरायल के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है।

ईरानी विदेश मंत्री के बयान के बाद उम्मीद थी कि शायद जंग टल जाए। मगर इस मिसाइल हमले ने हालात को और पेचीदा कर दिया है। इजरायल की सेना ने कहा कि वो हर तरह के हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button