Uttarakhand
मंत्री जीतन राम मांझी ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए, रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग तथा उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी परिवार संग आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा केदार के दर्शन कर उन्होंने रूद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धाम के दर्शन से वे अभिभूत हुए हैं।




