National

पीएम मोदी और अमित शाह की लोगों से अपील,पहले मतदान, फिर जलपान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह ने लोगों से खास अपील की है।

 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें।

इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!

‘सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें’

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूँ कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें।

अमित शाह की खास अपील

अमित शाह ने आगे लिखा, एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के विकास का स्पष्ट विजन भी हो। आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

तीन पार्टियों के बीच टक्कर

इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी को अगर जीत मिलती है तो सत्ता में लगातार तीसरी बार उनकी वापसी होगी। बीजेपी आप को कड़ी टक्कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button