States

*निर्धन, असहाय, बालिकाऐं ही हमारे वास्तविक जीवन की ‘नंदा सुनंदा’ देवीःडीएम*

लखनऊ। यूपी में शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चलती रही। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सामान्य तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान अधिक रहे। मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह धुंध रहने और दोपहर में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है।यूपी में इन दि‍नों लगातार मौसम में बदलाव देखने को म‍िल रहा है। तेज हवाओं से तापमान भी ऊपर नीचे हो रहा है। ऐसे में लोगों को एक साथ ठंडी गर्मी का एहसास हो रहा है। बीते दो दिनों की तरह ही शुक्रवार को भी दिनभर हवा चलती रही। इसकी गति 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कई ज‍िलों में तापमान में हुई वृद्ध‍ि

सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शनिवार से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

जल्‍दी ही हो जाएगी सर्दी की व‍िदाई

मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही यूपी से सर्दियों की विदाई होने वाली है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम व‍िभाग ने प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

आज से 19 तक साफ रहेगा मौसम

मौसम व‍िभाग की मानें तो 15 फरवरी यानी क‍ि आज से 19 फरवरी तक यूपी में मौसम साफ बना रह सकता है। फिलहाल तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई है। लेक‍िन अब जल्‍द गर्मी शुरू होने वाली है।

फ‍िर पलटी मारेगा मौसम

शुक्रवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 ड‍िग्री सेल्सियस रहा। यही वजह है कि लखनऊ समेत कई जिलों में रात के समय ठंड में काफी इजाफा हो गया है। वहीं झांसी में शुक्रवार को 28.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज क‍िया गया जो सबसे गर्म रहा। हालांकि मौसम विभाग ने 15 फरवरी से मौसम के फिर पलटी मारने की भविष्यवाणी की है।

 

20 फरवरी को बार‍िश का अलर्ट

आगामी 20 फरवरी को यूपी में बारिश हो सकती है। इस पूरी अवधि में पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। वहीं इस अवध‍ि में यूपी में सुबह के समय छ‍िछला कोहरा देखने को म‍िलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button